फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से नहर में गिरे बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सिवानी के पास हुए सड़क हादसे में हुई मौत मामले में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गांव सिढान के समीप सिवानी कनाल की निर्माणाधीन पुलिया पर कार की टक्कर लगने से नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं चश्मदीद के बयान दर्ज कर इस संबंध में स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सरल निवासी 32 वर्षीय रामपाल सिंह बाइक पर गांव भैरा से सरल के लिए शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे चला था। जब वह गांव सिढान के समीप सिवानी कनाल नहर पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के बाद रामपाल सिंह बाइक सहित नहर में गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सिवानी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना सिवानी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भिवानी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रामपाल सिंह गांव मेें ही खेतीबाड़ी करता था। मृतक दो बच्चों का पिता था, उसका चार साल का बेटा व छह साल की बेटी है। तोशाम पुलिस थाना के एसआई अजमेर सिंह ने बताया कि गांव सिढान निवासी पंप हाउस के चौकीदार रमेश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस संबंध में अज्ञात स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें