फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में आया करंट: 32 साल के युवक की हुई मौत, परिजनों ने बिजली निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 02:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

करंट की चपेट में आने से 32 साल के युवक की मौत हो गई।परिजनों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है। वहीं, परिजन बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर बावड़ीगेट क्षेत्र स्थित डिवाइडर के स्ट्रीट पोल में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

   
शहर के बावड़ीगेट क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय रवि मंगलवार सुबह डिवाइडर से सड़क पार कर रहा था। लोहे की रेलिंग के बीच थोड़ी सी जगह से उसने जब निकलने का प्रयास किया तो वह स्ट्रीट पोल में आए करंट की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रवि की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक ढाई साल का बेटा है। हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बिजली निगम की लपरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें