अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चुनाव में पैसा कमाने के लालच में लेघा हेतवान के कुछ लोगों ने शराब तस्करी का धंधा शुरू किया। भिवानी से इनोवा गाड़ी में शराब भरकर गुजरात और राजस्थान भेजने की तैयारी कर ही रहे थे कि एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने ठिकाने पर छापा मार दिया। मौके पर गाड़ी से पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये की शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात नंबर की चार प्लेटें भी बरामद हुईं। आरोपी बचने के लिए इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल गाड़ियों पर करते थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सूचना मिली कि लेघा हेतवात गांव में अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि एएसआई सुभाष मोर के नेतृत्व में टीम ने छापा मार कर लेघां हेतवान गांव में रत्तन उर्फ बबन के खेत से इनोवा गाड़ी और भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब बरामद की। अंग्रेजी शराब की 66 पेटी और 4 बोतल समेत कुल 796 बोतलें हैं। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। मौके से लेघां हेतवान निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चुनाव में शराब तस्करी की बात कुबूली है।
इनोवा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। गाड़ी का चेचिस नंबर को भी खुर्द-बुर्द किया हुआ है। इंजन नंबर भी मिटाया गया है। पुलिस की मानें तो बबन नामक व्यक्ति पहले भी तोशाम में तेल के टैंकर में शराब भरे होने और एक बार गुजरात में शराब तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है।
फोटो 28