फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच और सबको साथ लेकर चलने की नीति के साथ प्रदेश में करेंगे सता का बदलाव: दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ लेकर चलने की नीति के साथ प्रदेश में करेंगे सत्ता का बदलाव : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने गांव तालू स्थित स्वामी विवेकानंद युवा आदर्श समिति की ओर से आयेाजित शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस ईमानदारी के साथ उन्हें तराशने की जरूरत है। दिग्विजय ने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक व समिति संस्थापक नरेंद्र मान व पार्षद ईश्वर मान ने दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर ने सबको शिक्षा का हक दिया है। वहीं स्वामी विवेकानंद और जननायक चौधरी देवीलाल सरीखे महापुरुषों ने आपस में प्यार व प्रेम से रहकर सभी को साथ लेकर चलने का रास्ता सुझाया था। उन्होंने क हा कि आज पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलों व राजनीति में भागेदारी लेनी चाहिए। जींद से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मात्र दो महीने पार्टी को गठित किए हुए हैं और जींद की जनता ने अपार प्रेम देकर उप चुनाव में जीत की नींव रख दी है। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक नरेंद्र मान, वरिष्ठ जजपा नेता पार्षद ईश्वर मान, सरपंच अमीर सिंह, राजाबीडीसी, जगदीश धनाना, आजाद तालू, कुलदीप तालू, विकास चहल, राजू मेहरा, संजय तालू, सुरेंद्र गोदारा, मनमोहन भुरटाना, हिम्मत सिंह, महेंद्र जांगड़ा, अजीत तिगड़ाना, प्रेम धनाना, बिटटू शर्मा, दीपक सिवाड़ा, दिनेश नम्बरदार, कर्मबीर धनाना, सचिन जताई, सेठी धनाना, वीरेंद्र मुण्ढाल, वीरेंद्र वाल्मीकि, अशोक बाली शर्मा, राजेंद्र गंगा बिशन, जितेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र तालू, मनदीप मान, सुरेंद्र भांड, ढिल्लू जेपी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें