अब ऑप्टिकल प्रोब से ली जाएगी बिजली मीटर की रीडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को रोकने के लिए ऑप्टिकल प्रोब सोफ्टवेयर से मीटर रीडिंग ली जाएगी। यह ऑप्टिकल प्रोब सोफ्टवेयर मोबाइल से अटैच होगा। इसके साथ ही मीटर रीडर को हर बार मीटर बॉक्स पर एक केबल टाई भी लगानी होगी। सर्कल इंचार्ज सतीश लांबा एवं मीटर रीडिंग इंचार्ज रामफल जांगड़ा ने बताया बिजली चोरी रोको अभियान को सफल बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के वरिष्ठ अभियंता एसएस सांगवान एवं कनिष्ठ अभियंता सतबीर यादव के दिशानिर्देश में विशेष अभियान चलाया गया है। भिवानी में अब मीटर रीडर को ऑप्टिकल प्रोब की सहायता से रीडिंग लेनी होगी। ऑप्टिकल प्रोब को मीटर के ऊपर लगाकर मोबाइल एप से अटैच के बाद मात्र दो सेकेंड में मीटर रीडिंग डाउनलोड हो जाएगी। इससे अब उपभोक्ता को मीटर रीडिंग लेते समय होने वाली गलती से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवानी की तीन डिविजन और 17 सब डिविजन में लगभग तीन लाख बीस हजार मीटर हैं। जिनकी रीडिंग लेने के लिए निगम के पास करीब 170 मीटर रीडर हैं, जिन्हें ये ऑप्टिकल प्रोब के बारे में जानकारी दी गई है।
फोटो: 33
-----------