फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: राजीव कॉलोनी में पशुओं की जांच के लिए पहुंची पशुपालन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। मुंह खुर व अन्य बीमारियों से पस्त पशुओं के इलाज के लिए सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम राजीव कॉलोनी पहुंची और तीन पशुओं का इलाज किया। साथ ही करीब 50 पशुओं को मुंह-खुर बीमारी से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अमर उजाला ने इस समस्या को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था और पिछले एक महीने चले अभियान पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद हरकत में आई पशुपालन विभाग की टीम राजीव कॉलोनी पहुंचे और पशुओं का इलाज करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन का कार्य किया।
पशुपालन विभाग की ओर से एक से 30 सितंबर तक मुंह खुर बीमारी की रोकथाम के लिए जिलेभर में पशुओं को वैक्सीनेशन का अभियान चलाया था। विभाग अधिकारियों के अनुसार तीन लाख 75 हजार वेक्सीन डोज पशुओं को लगाई गई। इसके बावजूद राजीव कॉलोनी में अनेक पशुओं को मुंह खुर बीमारी के लक्षण नजर आए। अधिकतर पशुओं से खुरों में बीमारी कारण उठा नहीं जा रहा था। कुछ पशुओं ने चारा खाना छोड़ दिया था। परेशान पशुपालक प्राइवेट पशु चिकित्सकों, दवा दुकानदारों से सलाह कर पशुओं के इलाज में जुटे थे। हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद भी पशु ठीक नहीं हो रहे। अमर उजाला ने पशुपालकों की समस्या को सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद सोमवार सुबह पशुपालन विभाग की टीम ने राजीव कॉलोनी पहुंची। वहां घर-घर बीमार पशुओं के बारे में जानकारी ली। वहां पशुओं के चल रहे इलाज की जानकारी दी। करीब तीन पशुओं का स्वयं इलाज किया तो कुछ का पहले ही चल रहा था। इसके अलावा करीब 50 पशुओं को वेक्सीन लगाई गई।
सूचना मिलने के बाद टीम को राजीव कॉलोनी में भेजा था। जहां कुछ पशुओं को दिक्कत थी। जिनका इलाज किया गया है। वेक्सिनेशन भी किया गया है।
डा. जय सिंह, उप निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें