फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के विरोध में बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड, लोग रहे दिनभर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
राजस्थान के फूल बाग पुलिस स्टेशन भिवाड़ी में पुलिस द्वारा बावल बार एसोसिएशन के सदस्य विजय कुमार एडवोकेट के साथ मारपीट करने और गैर कानूनी रूप से बंधक बनाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को काम छोड़ हड़ताल की। बार एसोसिएशन सदस्यों की हड़ताल के कारण अपने काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सभी वकीलों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दिनभर वकीलों का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। दिनभर लोग अपने मामलों को लेकर वकीलों के कैबिन में पहुंचते रहे। लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें निराश ही होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के पूर्व जिला बार एसोसिएशन सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला बार के प्रधान चेतन आनंद ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ नाइंसाफी करते हुए दुर्व्यवहार व गैर कानूनी कार्य किया गया है, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जो भी दोषी पुलिस कर्मचारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में सभी वकीलों द्वारा वर्क सस्पेंड रखा गया। किसी भी वकील ने अदालती कार्यवाही में भाग नहीं लिया। इस अवसर पर जिला बार के प्रधान चेतन आनन्द, बीबी जैन एडवोकेट, कुलदीप शर्मा एडवोकेट, कमलकांत, प्रवीण शर्मा, सुशीला गौरया, खुशीराम शर्मा, मुकेश गुलिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें