फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड तो चार बार प्रदेश जलाने पर सरकार क्यों नहीं : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड तो चार बार प्रदेश जलाने पर सरकार क्यों नहीं : हुड्डा
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश सरकार ने पराली जाने पर किसान को जुर्माने के साथ-साथ सरपंच को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इस तरह तो हरियाणा को चार बार जलाने वाली सरकार भी सस्पेंड होनी चाहिए। यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बवानीखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। भीड़ से गदगद सांसद हुड्डा ने कहा कि कि वे सरकार को चादर ओढ़ा देंगे। उन्होंने अपना परना (अंगोछा) हवा में लहराते हुए भाजपा सरकार को ललकारा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सांसद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा चार बार जला, 76 लोगों की जान गई। हरियाणा में ऐसा कभी नहीं हुआ। आज हर वर्ग आंदोलन को मजबूर है। चाहे किसान हो, मजदूर हो या सरपंच। अब मीडिया ही बचा है और उन्हें लगता है कि सरकार इन्हें भी नहीं छोड़ेगी। सफाई कर्मचारियों कर्मचारियों की मांगे जायज है और सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी वेतन बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वच्छता अभियान के लिए 40 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया है। मगर इसमें सफाई कर्मियों के लिए एक रुपया भी नहीं रखा। न तो तनख्वाह के लिए और न ही उपकरणों के लिए। सिर्फ विज्ञापनों के लिए फोटो खिंचवाने के लिए बजट का प्रावधान किया है। सांसद हुड्डा ने कहा कि अब कोयला सस्ता हुआ है मगर बिजली के रेट घटने की बजाय बढ़ाए ही जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें