फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को पानीपत से होगी भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जून को पानीपत से होगी भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत : सांसद हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में तीन जून को पानीपत के समालखा में होने वाली जनक्रांति यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। इसमें भारी भीड़ उमड़ेगी और पूरे हरियाणा में बदलाव शुरू हो जाएगा।
बवानीखेड़ा में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते सांसद ने कहा कि कर्नाटक की जीत के साथ भाजपा की तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। भाजपा ने कर्नाटक में धनबल और बाहुबल के बूते जनादेश को पलटने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन अंत में देश के संविधान और लोगों की जीत हुई है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से किये 154 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा हर वर्ग जनविरोधी नीतियों से परेशान है। यह चुनावी साल है और एक बार फिर से भाजपा मूल समस्याओं और मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें प्रदेश को दोबारा भाईचारे और विकास के पथ पर लाने का संकल्प लेना होगा। चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक जनक्रांति यात्रा निकाल भाजपा सरकार से उसके काम का हिसाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

जनसभा के आयोजक सरपंच विजय जताई ने गांव धनाना में पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह व डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, संदीप सिंह, ठाकुर लाल सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, प्रदीप गुलिया, अभिजीत लाल सिंह, अनिल धनखड़, प्रेमवती गोयत, राजेंद्र धानक, धीरज अखरिया, अजीत बामला, अशोक कादयान, एडवोकेट ब्रह्मानंद, अजय वैध, संदीप खरकिया, अमन डालावास, कुलवंत मोर, धर्मेंद्र छपार, अनूप बडेसरा, राजेश बडेसरा, गौरव तंवर, रुपेंद्र ग्रेवाल, राजेंद्र धानक कालूवास, भुवनेश रिंकल तंवर, कैलाश चौधरी, अमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें