फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरोलिया पर हमले में इस्तेमाल गैंगस्टर टीनू से पुलिस ने बरामद की रिवाल्वर 22-47-08

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानी । नौ दिन पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद मोस्ट वांटेड टीनू उर्फ दीपक को शनिवार शाम न्यायिक हिरासत भेज दिया है। कॉस्मेटिक व्यापारी को गोली मारने व खरोलिया मेडिकल संचालक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने उससे रिवाल्वर बरामद की। सिटी पुलिस ने टीनू से पूछताछ में हत्या प्रयास, फिरौती व मारपीट सहित शहर के आठ मामलों की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने गैंगस्टर जैन चौक निवासी दीपक टीनू को गत 11 तारीख को तीन दिन के रिमांड पर लिया। उसे फिरौती मांगने के मामले में वाइस रिकॉर्डिंग जांच के लिए मधुवन ले जाया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक रिवाल्वर बरामद की है। इस रिवाल्वर का प्रयोग टीनू ने कॉसमेटिक व्यापारी रोहित गोयल व खरोलिया मेडिकल हाल के संचालक पर फायरिंग की थी। इन दोनों मामलों के साथ ही सिटी थाना एरिया के मारपीट, धमकी देने व फिरौती मांगने के कुल आठ मामले ट्रेस आउट हुए।
तीन दिन के सिटी पुलिस के रिमांड पर रहने के बाद गैंगस्टर टीनू को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि टीनू को चार जनवरी को भिवानी पुलिस बंगलूर से लाई थी। इस दौरान सीआइए, सिविल लाइन व सिटी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लगातार नौ दिन तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

--
बिचला बाजार निवासी कॉस्मेटिक व्यापारी रोहित गोयल से टीनू ने दस लाख रुपये की फिरौती मांगी।यह फिरौती ना दिए जाने पर 20 सितंबर 2017 को व्यापारी पर गोली दागकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था। फिरौती ना दिए जाने पर ही टीनू व उसके साथी ने मिलकर 6 दिसंबर 2017 को महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हाल पर फायरिंग कर संचालक प्रवीण खरोलिया की हत्या का प्रयास किया, लेकिन यह गोली वहां खड़े किशोर को लगी।
--
सिटी पुलिस द्वारा टीनू को फिरौती व हत्या प्रयास के दो मामलों में तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के बाद शहर थाना क्षेत्र के 8 मामले ट्रेस आउट हुए है। रिमांड अवधि पूरी होने पर टीनू को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

श्री भगवान, प्रभारी शहर थाना भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें