भिवानी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘नए भारत की बेटियां’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्लोगन प्रतियोगिता में हिंडोल गांव की सुमन, पोस्टर मेकिंग में आस्था स्पेशल स्कूल की अनमोल, मेहंदी प्रतियोगिता में केलंगा की राखी और रंगोली में सिवानी की श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को यहां पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसडीएम सतीश कुमार मुख्यातिथि रहे। एसडीएम ने अपने संबोधन में बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में हिंडोल से सुमन ने पहला, बालाजी कॉलोनी भिवानी से प्रिया ने दूसरा, बड़वा मीनू ने तीसरा व उमरावत से कमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में आस्था स्पेशल स्कूल से अनमोल ने पहला, अजीतपुरा से सुशीला ने दूसरा, कमोद से आशा से तीसरा और चांग से अनुराधा ने चौथा स्थान पाया। इसी प्रकार से मेहंदी प्रतियोगिता में केलंगा की राखी प्रथम व खाड़ी मोहल्ला की नैना द्वितीय और बहल की मोनिका ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली में सिवानी की श्वेता प्रथम, सिरसा घोघड़ा से पायल द्वितीय तथा केलंगा की राजेश तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों के साथ-साथ आस्था स्कूल से मूक-बधिर एवं दृष्टिहीन बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज ने महिलाओं व छात्राओं के जीवन उत्थान की येाजनाओं व सहायता राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वन स्टोप सेंटर की काऊंसलर सोनल ने सेंटर के तहत प्रदान की जा रही सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दादरी से सीडीपीओ गीता व निर्मला ने भी नए भारत की बेटियां विषय पर अपने विचार प्रकट किए। विजेता छात्राओं को एसडीएम सतीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।