बहल। सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सात किसान परिवारों को 1187500 रुपये के चेक वितरित किए।
वे मंगलवार को नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए किसान तथा दिवंगत किसानों के आश्रितों को सहायता राशि के चैक वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बड़ी दुखद स्थिति में यह चैक वितरित किए जा रहे हैं क्योंकि हम पीड़ितों के उस जख्म का दर्द तो नहीं भर सकते हैं लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस छोटी सी सहायता राशि दे रहे हैं ताकि मौके, बेमौके उनके काम आ सके। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने कहा कि सीएम लोहारू हलके के विकास को लेकर खास रुचि ले रहे हैं।
इस अवसर पर सरपंच गजानंद अग्रवाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुशील केडिया, बीडीसी चेयरपर्सन प्रतिनिधि साधूराम पनिहार, मंडल प्रधान रविन्द्र मंढोली, विरेन्द्र लांबा, डॉ. एनपी गौड़, संजय चैहड़िया, मनमोहन मित्तल, ओमप्रकाश खावावाला, राजेंद्र चैहड़िया, रमेश चैहड़िया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
मंडी प्लाटधारकों ने फिर उठाई अपनी मांग
अनाज मंडी में आए सीएम के ओएसडी के समक्ष अनाज मंडी के प्लाटधारकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्लाटधारकों ने कहा कि वे पिछले दस साल से ज्यादा समय से अपने साथ हो रही नाइंसाफी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बार-बार इस बात के लिए जांच टीम यह रिपोर्ट दे चुकी है कि अनाज मंडी में सुविधाएं बाद में आयी तथा दुकानों का निर्माण पहले हुआ है। फिर भी मंडी बोर्ड उनके पास निर्माण फीस पेनेल्टी के नोटिस भेज रहे हैं। प्लाटधारकों ने कहा कि यह निर्माण फीस का मुद्दा खत्म हो जाए तो यह मंडी आबाद हो सकती है जिससे किसान, व्यापारी और सरकार सबको फायदा मिल सकता है। इस अवसर पर सरपंच गजानंद, ओमप्रकाश खावा वाला, मनमोहन मित्तल, विनोद सुरपुरिया, विजय मठुई, वाइस चेयरमैन रमेश चैहड़िया, राजेश पातवानिया सहित अनेक प्लाटधारक मौजूद रहे।