फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले भले ही कम हो रहे हों मगर संक्रमण से मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे। कोरोना संक्रमण से रोजाना आठ से दस मौतें हो रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। एक साल बीत जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जाने वाले दावे फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 596 पहुंच गया है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए हैं, वहीं महज 31 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1169 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 301 शहरी और 868 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 840 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 21829 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से 20105 ठीक हो गए और 596 की मौत हो गई। फिलहाल जिले में 1169 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों को निरंतर जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके लोगों के चेहरे से मास्क और सामुदायिक दूरी गायब है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोक पाना गंभीर समस्या बनता जा रहा है।
इनकी हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से गांव पालुवास से 48 वर्षीय महिला, गांव घुसकानी से 48 वर्षीय व्यक्ति, चांग से 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, बैंक कॉलोनी से 51 वर्षीय व्यक्ति, नंदगांव से 42 वर्षीय व्यक्ति, शिमलीबास से 70 वर्षीय महिला, मिताथल से 75 वर्षीय व्यक्ति, पपोसा से 86 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और गांव लोहानी से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्जन::
जिले में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके लिए लॉकडाउन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान अहम भूमिका निभा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि कोविड 19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। जिले में रविवार को महज 67 नए केस मिले हैं। जल्द ही कोरोना संक्रमण को हराकर जिलावासी चैन की सांस लेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें