फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 83 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एचटेट, परीक्षा समाप्ति के 5 मिनट के भीतर ड्राफ्ट आंसर की जारी

Fri, 01 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा भले ही अक्तूबर-नवंबर के बजाय जुलाई-2025 में ली गई, लेकिन परीक्षा समाप्ति के मात्र पांच मिनट बाद ही ड्राफ्ट आंसर की जारी कर दी गई। बोर्ड की एचटेट परीक्षा के दो दिनों में तीन सत्रों के दौरान करीब 83 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल तीन लाख 33 हजार 559 परीक्षार्थियों ने तीनों लेवल की परीक्षा दी है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार व सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि 30 जुलाई को आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा पीजीटी लेवल-3 में एक लाख 20 हजार 934 परीक्षार्थियों में से एक लाख 559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनकी उपस्थिति 83 प्रतिशत रही। इसी प्रकार 31 जुलाई को आयोजित हुई टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा में भी 83 प्रतिशत हाजिरी रही। जिसमे दो लाख 1518 परीक्षार्थियों में से एक लाख 67 हजार के लगभग परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वही अंतिम चरण की पीआरटी लेवल-1 की परीक्षा में 82 हजार 917 परीक्षार्थियों में से 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनकी हाजिरी 80 प्रतिशत के लगभग रही।
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षाओं का परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। एक अगस्त से तीन अगस्त तक एचटेट के परीक्षार्थी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न एक हजार रुपये बोर्ड ने इसके लिए फीस रखी है। आपत्ति सही पाई जाती है तो ना केवल परीक्षार्थियों का उस प्रश्न का अंक मिलेगा, बल्कि एक हजार रुपये की फीस भी वापस की जाएगी। परीक्षा के दौरान कुछ स्थानों पर बायोमीट्रिक को लेकर जो परेशानी आई थी, उसको परीक्षा संचालक एजेंसी की मदद से तुरंत निपटान किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में 48 स्क्रीन के माध्यम से पूरे प्रदेश में सीसीटीवी कैमरों की नजर से परीक्षाओं पर नजर रखी जा रही थी। ऑनलाइन तरीके से मॉनिटरिंग में भी किसी प्रकार की कोई अनियमितता दर्ज नहीं की गई।

बोर्ड ने आंसर की जारी कर दी है। परिणाम भी जल्द जारी होगा। बोर्ड मुख्यालय पर कर्मचारियों ने लड्डू बांटकर एचटेट की सफलता की खुशी मनाई है, क्योंकि ये सब कर्मचारियों व अधिकारियों की कड़ी मेहनत से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन

-डॉ पवन शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें