अमर उजाला ब्यूरो
चांग। मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी समय पर नहीं मिलने और समय पर काम नही मिलने पर मंगलवार को बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत चांग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
मनरेगा मजदूर नंदी, कर्मबीर, राकेश, सोना, सुनीता, सुमन, सोनिया, गुड्डी, रानी, राजो, लक्ष्मण, केसर आदि ने बताया कि छह महीने पहले मनरेगा के तहत गांव चंाग में काम किया था, जिसकी मजबूरी अब तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने हमारे साथ काम भी नहीं किया उनके खातों में पैसे सबसे पहले आ चुके हैं। मजदूरों ने बताया कि गांव रेवाड़ी खेड़ा रोड पर 12 दिन का प्रस्ताव पास काम करवाने के लिए किया गया था, लेकिन सिर्फ छह दिन काम करवाकर हमें वहां से हटा दिया गया। मनरेगा मजदूरों ने ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन से मजदूरी दिलाने की मांग की है।
मनरेगा के तहत रेवाड़ी खेड़ा रोड पर काम चल रहा है। जहंा पर ठेकेदार द्वारा 12 दिन काम करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण काम नहीं हो पाया। हाजिरी हम भेज देते हैं पैसे डालना बीडीपीओ कार्यालय का काम है।
देवेन्द्र कालड़ा, सरपंच चांग।