फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की बोगी में रखे गेहूं में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेन की बोगी में रखे गेहूं में आग लगने से करीब 40 गेहूं की बोरियों को पहुंचा नुकसान
बोगी में रखे थे 580 कुंतल गेहूं, 50 बोरियों को पहुंचा मामूली नुकसान, आग क्यों लगी, इस बारे में नहीं मिली कोई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
रेलवे स्टेशन माल गोदाम यार्ड में गेहूं से भरी बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। बोगी में रखे 580 कुंतल गेहूं में से अनुमानित 40 बोरियों को नुकसान पहुंचा। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। कल शाम गेहूं की बोरियों को सील बंद कर बोगी में रखने के बाद आग लगना संदेह पैदा करता है। गेहूं महाराष्ट्र भेजा जाना था। जबकि, रेलवे और एफसीआई इस घटना को नार्मल बता रहा है।
सोमवार को सुबह दस बजे रेलवे जंक्शन के माल गोदाम पर गेहूं से भरी बोगी से धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बोगी में 580 कुंतल गेहूं बोरियों में पैक करके महाराष्ट्र की रवानगी होनी थी। लेकिन सुबह एकाएक इस बोगी में आग लग गई। माल गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत बोगी का गेट खोल दिया और दमकल विभाग को सूचित किया। कर्मचारियों व मजदूरों ने मिलकर डिब्बे को आनन-फानन में खाली किया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण 50 बोरियों को मामूली नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एफसीआई के कर्मचारियों ने पहले तो पूरे मामले की लीपापोती की कोशिश की और मीडिया को कवरेज तक से मना किया। उन्होंने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। केवल 10-15 बोरियां आग की चपेट में आई हैं। आग क्यों लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि बोगी में रखे गेहूं में आग लगी है, लेकिन नार्मल घटना थी। उधर, जीआरपी चौकी प्रभारी स्नेहीराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बीड़ी की चिंगारी या फिर सील लगाते हुए मोमबत्ती या लैंप से निकली चिंगारी भी आग का करण हो सकती हे।
--
वर्शन ....
गाड़ी में आग लगने का अभी कारण नहीं पता लग पाया। किसी दुर्घटनावश आग लगी है, इसमें साजिश जैसी बात नजर नहीं आ रही है। गेहूं को नुकसान नहीं हुआ है।
-दीपक कुमार, असिस्टेंट मैनेजर, एफसीआई।
--
छह मई को पटरी से उतरा था माल गाड़ी का डिब्बा
गत छह मई को रेलवे स्टेशन पर एक्सल टूटने के कारण मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। इस वजह से भिवानी-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक करीब चार घंटे बंद रहा था।
फोटो: 01 व 02
--
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गीला बताकर तीन ट्रक गेहूं लौटाने पर भड़के आढ़ती
मंडी में आढ़तियों व खरीद एजेंसी कर्मचारियों में नोक-झोंक
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गीला बताकर तीन ट्रक गेहूं के लौटाए तो आढ़ती भड़क गए। इस बात को लेकर विभाग के कर्मचारियों और आढ़तियों में काफी देर तक नोक-झोंक होती रही। आढ़तियों ने कहा कि उन्होंने डीएफएससी को गेहूं बेच दिया था तो फिर उनकी जिम्मेदारी नहीं है। उठान में देरी की वजह से गेहूं गीला हुआ, इसके लिए वे नहीं, विभाग जिम्मेदार है। विभाग अपनी कमी आढ़तियों पर मढ़ रहा है।
बरसात में भीगा गेहूं अब विभाग और आढ़तियों के लिए गले की फांस बन गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गेहूं को गीला बताकर गोदाम में रखने से मना कर दिया। गेहूं से भरे तीन ट्रक सोमवार को वापस आढ़तियों के पास आए तो हंगामा खड़ा हो गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गेहूं के भीगने का पूरा जिम्मा व्यापारियों और मार्केट कमेटी पर थोप दिया। जबकि मार्केंट कमेटी के आढ़ती पूरी खरीद के बाद पूरी जिम्मेदारी एजेंसी के होने की बात कह रहे हैं।
व्यापार मंडल प्रधान जेपी कौशिक ने बताया कि बताया कि गेहूं की खरीद होने के बाद मंडी से गेहूं के उठान का काम खरीद एजेंसी का होता लेकिन खरीद एजेंसी ने उठान न करने पर पूरा गेहूं बारिश में भीग गया। जिसका जिम्मेदार पूरी तरह से व्यापरियों को ढहराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

--
मंडी में गेहूं वापस लौटने पर अब गेहूं को दोबारा से सूखाया जा रहा हैं। आढ़तियों व मार्केट कमेटी के द्वारा संभाल न होने पर पूरी मंडी का गेहूं तीन बार भीगा था। तीन ट्रक वापस लौटने पर अब सुखाकर दोबारा से गोदाम में भेजा जाएगा।
-मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग, भिवानी।
--
मंडी में गेहूं उठान से पहले खरीद एजेंसी को जांच के बाद ही गेहूं को उठाना चाहिए था। पहले जांच होती तो गोदाम से ट्रक वापस न आते।
-बलदीप कुमार, सहायक सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें