फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में नकल करते 91 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएलएड परीक्षा में नकल करते 91 पकड़े
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड एवं डीएड (रि-अपीयर) जनवरी-2018 की परीक्षा में कुल 91 मामले अनुचित साधन प्रयोग के दर्ज किए गए हैं। पहले दो दिन आयोजित हुई डीएलएड एवं डीएड की परीक्षा में 81 अनुचित साधन के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्रों का वीरवार का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण चल रही थी। उन्होंने बताया कि नकल पर नकेल कसने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के स्पेशल उड़नदस्तों द्वारा प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। इस दौरान नकल के 39 मामले, आरएएफ द्वारा सात तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा 45 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें