भिवानी। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में पुरुष वर्ग में आशीष व महिला वर्ग में कविता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
वीरवार को यहां राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। मुख्यातिथि बौंद कलां राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या मंजू शर्मा और द्रोणाचार्य अवार्डी मुक्केबाजी कोच जगदीश व बैडमिंटन खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी रोहित भाकर विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह ने की।
कार्यक्रम के आयोजक मितेश शर्मा व वजीर सिंह ने विजेता प्रतियोगियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. दिनेश गाबा, अंजू लोहान, सुधीर कुमार, बलबीर शर्मा, डॉ. कर्ण सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. पवन मितल, देवेंद्र दलाल, डॉ. सुरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
400 मीटर रेस में विवेक प्रथम
प्रतियोगिता में 400 मीटर पुरुष वर्ग में विवेक प्रथम, रविदास द्वितीय व सलामुद्दिन तृतीय एवं महिला वर्ग में कविता प्रथम, मनीषा द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रहे। 10000 मीटर पुरुष वर्ग में विजय कुमार प्रथम ब्रहन द्वितीय व विवेक तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाई जंप पुरुष वर्ग में विवेक प्रथम, केशव द्वितीय, पुनीत कुमार तृतीय स्थान पर एवं महिला वर्ग में कविता प्रथम, मनीषा द्वितीय व मोना तृतीय स्थान पर रहे। 8 गुणा400 रिले रेस में प्रथम स्थान पर पंकज, अमित, मोनू व रविदास, द्वितीय स्थान पर पुनीत, अमित, पंकज व सलामुद्दीन रहे और तृतीय स्थान पर सचिन, प्रदीप, कैन्हया एवं ब्रहन रहे। महिला वर्ग में मोनिका, ज्योति, शीला व कविता प्रथम, अन्नु, ज्योति व मानसी द्वितीय एवं नीरज, शिल्पा व रक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।