फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिदायत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को एक घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन
विज्ञापन

भिवानी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा ने गुरू गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव समापन समारोह में पटना साहिब (बिहार) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिदायतें जारी की है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर को श्रद्धालुओं को पटना साहिब लेकर जाने वाली ट्रेन सिरसा रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन बाद दोपहर 3.55 बजे भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। श्रद्धालु गाड़ी चलने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, अगर कोई श्रद्धालु निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंचता तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को जो पहचान पत्र दिया गया है, उसे श्रद्धालु अपने गले में पहनकर रखें। श्रद्धालु अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वोटर कार्ड आदि अपने साथ रखें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान नशा या मादक पदार्थ के सेवन पर पूर्णतया प्रतिबंध है। महिला श्रद्धालु कम से कम जेवर पहने और अपने कीमती सामान को संभालकर रखे। अगर कोई श्रद्धालु विशेष दवा का सेवन करता है, तो वह अपनी सारी दवाइयां और डॉक्टर की पर्ची अपने साथ रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें