फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महिला कांग्रेस ने जलाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा महिला कांग्रेस ने जलाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे द्वारा आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में युवा महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर रोहतक गेट पर रोष जताया और भाजपा नेता का पुतला फूंका। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की।
भिवानी युवा कांग्रेस हलका उपाध्यक्षा डा. स्वाति भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ तो राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा दे रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे द्वारा चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। महिला मोर्चा कांग्रेस ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भिवानी युवा कांग्रेस संगठन प्रदेशाध्यक्ष डा. शशि किरण ने कहा कि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे करना चाहिए और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन महासचिव सुमन सैनी, महिला कांग्रेसी नेता सुशीला भारद्वाज, बिमला खन्ना, कांता, बबीता, मोनिका शर्मा, कौशल्या भिवानी, जिला उपाध्यक्ष डा. अंकित भारद्वाज, जिला महासचिव ललित शर्मा, जनरल सेके्रटरी प्रियकांत, राजेंद्र, मोहन दत्त, अशोक धारेडू, गजेंद्र, राहुल उमरावत, सोमबीर, भारत, मनोज प्रधान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो: पांच
--
यूथ कांग्रेस ने फूंका सुभाष बराला का पुतला
भिवानी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे व उसके दोस्त द्वारा चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ के विरोध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमन गागड़वास व तोशाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन धारवानबास के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका।
युवा उपाध्यक्ष अमन गागड़वास व तोशाम अध्यक्ष नवीन धारवानबास ने कहा कि भाजपा में थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष से त्याग-पत्र लेना चाहिए और उसके बेटे को बचाने की उपेक्षा कानूनी की मद्द करके उसे व उसके दोस्त को कड़ी से कड़ी देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीप सांगवान, सुनील ठेकेदार, वासु शर्मा, बजरंग मड्डू, दुष्यंत बुन्देला, नरेंद्र शर्मा, अमित पातुवास, सुनील सिंघानी, मनीष बिधवान, विकास चिडिय़ा, अनिल पातवान, रिंकू सरपंच, अनिल उमरावत, सतबीर सिरसी आदि मौजूद थे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें