अतर सिंह भिवानी और नफे सिंह दादरी के प्रधान बने
भिवानी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव में भिवानी व चरखी दादरी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अतर सिंह को भिवानी और नफे सिंह को चरखी दादरी जिले का प्रधान चुना गया।
चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में रविवार को राज्य प्रधान लाजवंती बेरवाल की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। भिवानी जिले से अतरसिंह प्रधान, नवीन कुमार सचिव, गीता देवी कैशियर, हरिनिवास प्रेस सचिव तथा सुनीता देवी को उपप्रधान चुना गया।
चरखी दादरी से नफेसिंह प्रधान, सचिव जितेंद्र, कोषाध्यक्ष दलबीर,वरिष्ठ उपप्रधान सत्यवंती, संजय दादरी को प्रेस सचिव चुना गया। चुनाव आब्जर्वर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, राज्य आडिटर सुखदेव सिंह, शिक्षा बोर्ड कर्मचारी नेता ऋषि राम शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर रोहतक, हिसार, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, करनाल, कैथल, रेवाड़ी के सक्रिय कार्यकर्ता तथा जिला प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व प्रधान निर्मल बल्हारा, सतीश बंसल, रमेशमान, बलबीर सिंह, जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार, गीता, सरोज, शांति, रविंद्र, पूर्व प्रधान कुलदीप, राजीव, विनोद शर्मा, रामचंद्र, सुनील, सुनील मिरान, रमन, राजेश, सतवीर, अजमेर आदि ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को समर्थन देने के लिए कहा। जिला प्रधान अतरसिंह व नफेसिंह ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 27 अगस्त को हिसार में होगा तथा नामांकन पत्र 13 को भरे जाएंगे।