फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अंगुलियों वाली बच्ची ने लिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
गांव सालहेवाला निवासी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके हाथ-पांव में कुल 24 अंगुलियां हैं। बच्चे के दोनों हाथ और दोनों पैरों में पांच के बजाय छह-छह अंगुलियां हैं। 24 अंगुलियों की बच्ची के जन्म से परिजन खुश हैं।
तोशाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार देर रात करीबन 11 बजे साहलेवाला निवासी सोनू की पत्नी पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसे देखकर सभी दंग रह गए। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में पांच की जगह छह अंगुलियां हैं। पैरों की अंगुलियां भी पांच की जगह छह ही हैं। इस प्रकार नवजात बच्ची के हाथ और पैर की कुल अंगुलियां 20 की जगह 24 हैं। नवजात बच्ची के पिता सोनू ने बताया कि उसकी यह पहली संतान है। लड़की के जन्म पर उनके घर में खुशी है। वे नवजात बच्ची के हाथ और पैर की अंगुलियों को देखकर दंग रह गए। उन्हें पहले तो इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गिनती की तो वास्तव में ही बच्ची की अंगुलियां 24 हैं। सोनू ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहला बच्चा देखा है, जिसके हाथ और पैर दोनों में छह-छह अंगुलियां हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूजा ने नवजात बच्ची को सामान्य रूप से जन्म दिया है। नवजात बच्ची और उसकी मां पूजा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा अंगुली हों तो कहते हैं छांगा
सामान्य तौर पर प्रत्येक नवजात शिशु के 10 अंगुलियां हाथों में और 10 अंगुलियां पैरों में होती हैं। कुछ बच्चों की कई दफा एक हाथ या पैर की एक अंगुली ज्यादा हो जाती है। इससे उसकी कुल अंगुलियां 21 या 22 हो जाती हैं। उसे सामान्य तौर पर ग्रामीण परिवेश में छांगा नाम से पुकारा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें