फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी गेट के 80 साल के बुजुर्ग कोराना संक्रमित, पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिस जवान की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दादरी गेट वासी 80 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है। पीजीआई में आंख का ऑपरेशन करवाने पहुंचे बुजुर्ग का ऑपरेशन करने से पहले टेस्ट किया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण दादरी गेट क्षेत्र के लोगों में भी हड़कंप मचा है। वहीं चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसने भिवानी सामान्य अस्पताल में सैंपल दिया था। इस बारे में चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। इनमें सात ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 36 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिन में कोरोना के 31 मामले आए हैं जबकि इससे पहले के करीब 65 दिनों में महज 13 केस थे। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से एक कोरोना पॉजिटिव की सूचना आई, जिसमें बताया कि दादरी गेट वासी 80 वर्षीय बुजुर्ग 29 मई को पीजीआई रोहतक में आंख का ऑपरेशन कराने पहुंचा था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
प्रेमनगर, कायला में मचा हड़कंप, सैंपल नहीं लेने आरोप
प्रेमनगर और कायला गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से हड़कंप मचा है। यहां ग्रामीणों ने स्वयं को घरों में कैद कर लिया है। वहीं कायला गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक न तो उनकी कोई जांच की है और न ही पॉजिटिव आए व्यक्ति के पड़ोसियों व अन्य के सैंपल लिए हैं। कायला वासी अमरजीत ने बताया कि नियमानुसार पॉजिटिव आने के बाद परिजनों और पड़ोसियों के सैंपल लेकर जांच करवाई जाती है, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पॉजिटिव आए गांवों में चला स्क्रीनिंग अभियान
मंगलवार को गांव चांग, तिगड़ाना, रिवाड़ी खेड़ा, नाथुवास, सिरसा घोघड़ा, बामला, भिवानी शहर में बाग कोठी व हालुवास गेट एरिया में स्क्रीनिं अभियान चलाकर 8395 घरों के 43546 व्यक्तियों की लोगों की गई। वहीं 191 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। मंगलवार को हालुवास गेट एरिया के 1080 घरों के 5735 लोगों, गांव रिवाड़ी खेड़ा के 743 घरों के 3841 लोगों, चांग के 2494 घरों के 12827 लोगों, नाथुवास के 505 घरों के 2701 लोगों, तिगड़ाना के 1310 घरों के 6631 लोगों, बाग कोठी एरिया के 1104 घरों के 5876 लोगों, गांव सिरसा घोघड़ा में 468 घरों के 2576 लोगों, बामला में 641 घरों के 3359 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में 28 व्यक्तियों को रखा गया है। सोमवार तक भेजे गए सैंपल में से 228 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
कोरोना मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है, जिनमें एक्टिव केस 36 हैं। 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पीजीआई से पॉजिटिव आई है। जहां पॉजिटिव केस आए हैं, वहां स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को खांसी-गले में दर्द, बुखार की शिकायत हो वे सामान्य अस्पताल में आकर अपनी जांच करवाए। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें