फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 80 साल पुराने पेड़ों को मिलेगी ढाई हजार रुपये प्रति माह पेंशन

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में वन विभाग ने राज्य सरकार की सहायता से 80 वर्ष पुराने पेड़ों को बचाने के लिए वायु देवता स्कीम के तहत पेंशन योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों को हर महीने ढाई हजार से तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की हरियाली योजना के तहत वन विभाग प्रति एकड़ 1000 क्लोन सफेदे के पेड़ मुफ्त में लगा रहा है। इन पेड़ों की देखभाल वन विभाग करेगा और अगर कोई पौधा खत्म हो जाता है तो उसे तुरंत बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इसके साथ ही, 80 वर्ष पुराने पेड़ों की सुरक्षा के लिए उन्हें पेंशन दी जा रही है, ताकि किसानों को पेड़ों की रक्षा करने की जिम्मेदारी महसूस हो।
अजय कुमार ने किसानों से अपील की कि वे कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और बीमारियों से बचाव हो सके। इस योजना के लिए 30 जून तक फार्म भरकर वन विभाग कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें