भिवानी। सब जूनियर वुशु खेल के ट्रायल ग्राम पंचायत हालुवास, माजरा, देवसर खेल नर्सरी में हुए। इस प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
वुशु जिला इंचार्ज बीरू सिंह ने बताया कि 22 किलो ग्राम में भव्य ने स्वर्ण पदक, हर्षित ने रजत, जतिन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 24 किलो ग्राम में एकलव्य ने स्वर्ण पदक, निमित ने रजत पदक प्राप्त किया। 26 किलो ग्राम में अरमान ने स्वर्ण पदक, लक्की ने रजत पदक प्राप्त किया। 28 किलो ग्राम में नितिन ने स्वर्ण पदक जीता। 32 किलो ग्राम में रुद्र प्रताप ने स्वर्ण पदक जीता।
34 किलो ग्राम में वीर भाटी ने स्वर्ण पदक जीता। 36 किलो ग्राम में आकाश ने स्वर्ण पदक जीता, 39 किलो ग्राम में इशांत ने स्वर्ण पदक, पारस ने रजत पदक, हिमांशु व कार्तिक ने कांस्य पदक जीता। 42 किलो ग्राम में गौरव ने स्वर्ण पदक, दक्ष भाटी ने रजत पदक, जतिन ने कांस्य पदक, दक्ष तंवर ने कांस्य पदक जीता। 45 किलो ग्राम युवराज ने स्वर्ण पदक, आदिव ने रजत पदक, नक्श एवं हर्षित ने कांस्य पदक जीता। 48 किलो ग्राम में जसबीर ने स्वर्ण पदक, खुशहाल ने रजत पदक, चेतन ने कांस्य पदक जीता। 56 किलो ग्राम में दीपेश ने स्वर्ण पदक जीता।
वहीं लड़कियों में 22 किलो ग्राम में अनंत ने स्वर्ण पदक जीता। 26 किलो ग्राम में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। 28 किलो ग्राम में इच्छा ने स्वर्ण पदक जीता। 30 किलो ग्राम में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। 39 किलो ग्राम में मुस्कान ने स्वर्ण पदक, पूजा ने रजत पदक, रेखा ने कांस्य पदक जीता।
42 किलो ग्राम में संजू ने स्वर्ण पदक जीता। 45 किलो ग्राम में पायल ने स्वर्ण पदक, शबनम ने रजत पदक जीता। 48 किलो ग्राम में कर्मजीत ने स्वर्ण पदक जीता। तालू इवेंट में गौरव ने स्वर्ण पदक, भविष्य ने स्वर्ण पदक, लक्की ने स्वर्ण पदक, वशिष्ठ ने स्वर्ण पदक, कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता।
यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आरजू ने जीता रजत पदक
भिवानी। 21 से 27 अप्रैल तक यूपी के नोएडा में आयोजित 7वीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अजीत बाॅक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज आरजू ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
कोच नवीन बल्हारा फ्रूटी ने बताया कि इस से पहले भी आरजू राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस अवसर पर क्लब प्रधान सुरेंद्र सिवाच, मनजीत अहलावत, अर्जुन बैनीवाल, शेर सिंह ग्रेवाल, सरपंच आशीष बैनीवाल, पूर्व पार्षद संदीप भारद्वाज, विकास पंघाल, डॉ. मनफूल ग्रेवाल, मा. अजय सुहाग, राजेश बैनीवाल, मोनू वर्मा, ओमबीर बैनीवाल, मनजीत सांगवान फौजी, विकास बैनीवाल व खेल प्रेमियों ने पदक विजेताओं का स्वागत किया।