फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी नहीं लगा 35 लाख लूट का सुराग, व्यापारियों ने जताया रोष

Mon, 07 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 48 घंटे बाद भी 35 लाख रुपये की लूट में कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर व्यापारियों ने रोष जताया और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया। व्यापारियों के साथ अन्य मार्केट एसोसिएशन जनसंगठन व राजनीतिक संगठन भी आए। सभी ने संयुक्त रूप से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। साथ ही पहले के अल्टीमेटम के अनुसार आठ दिसंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जनसभा कर भिवानी बंद करने का भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को लगातार दूसरे दिन जवाहर चौक में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जनसंगठन और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी अपना समर्थन देने पहुंचे। सभा में लोगों ने 35 लाख की लूट की घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर रोष जताया। पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज व कांग्रेस नेता रामप्रताप शर्मा, इनेलो नेता विजय पंचगांवा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रधान संतोष देशवाल ने कहा कि शहर में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।
सभा में व्यापारिक संगठनों के प्रधान विजय टैनी, भानू प्रकाश, आनन्द सांगवान व तुलसी मित्तल ने कहा कि अगर मंगलवार सुबह तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो सभी व्यापार मंडल जनसंगठनों के साथ मिलकर शहर बंद की रणनीति तय करेंगे। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी निरंजन लाल शर्मा ने की। सभा में बृजलाल सर्राफ, विजय किशन धारेडुवाला, कमल सिंह, पवन बुवानीवाला, किशन वर्मा, ओमप्रकाश, पार्षद पूर्णचंद आजाद, रवि खन्ना, पूर्व पार्षद शशिभूषण, व्यापारी नेता गिरधारी लाल, देवराज महता, प्रवीण कोकड़ा, आटो रिक्शा यूनियन प्रधान वीरभान, प्रहलाद सोनी, अनिल सोनी, कैप्टन पवन अंचल, प्रवीण चावला, डॉ. विनोद अंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. अंचल ने दिया मालगोदाम रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का ऑफर
मालगोदाम रोड पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोष जताते हुए डा. विनोद अंचल ने सभा में अपनी ओर से चार सीसीटीवी कैमरे व्यापार मंडल को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह चार कैमरे मालगोदाम रोड पर लगवाने का खर्च वहन करेंगे। इसका कहीं भी कंट्रोल रूम बनवाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें