फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व टाइफाइड के रोगी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
पिछले दो दिन से तापमान में वृद्धि के बाद डायरिया और टाइफाइड के मामले अचानक बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 10-12 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन बीमारियों का आठ महीने से आठ साल तक के बच्चों पर अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा हैं।
पिछले दो दिन से अधिकतम पारा 42 डिग्री से पार जा चुका है। यहीं गर्मी लोगों की सेहत को भी काफी तेजी से प्रभावित कर रही हैं। सामान्य अस्पताल में हर रोज गर्मी से प्रभावित होने वाले मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में गर्मी से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा हैं। गर्मी के कारण दस्त, उल्टी, टाइफाइड, आंखों व दिल की बीमारी से 10 से 15 मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। जहां पहले एक ओपीडी में 60 से 70 मरीज पहुंचते थे, वहीं गर्मी के कारण 80 से 90 मरीजों पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या में काफी इजाफा हुआ हैं।
विज्ञापन

बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. राज ने बताया कि जहां पहले बच्चों के बीमार होने से लगभग 70 मरीज पहुंचते थे वही दो दिनों में लगभग 90 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें से हर रोज पीलिया, दस्त व टाइफाइड की शिकायत अर रही हैं सप्ताह भर से 40 मरीज को इसी बीमारी के कारण दाखिल किया जा चुका हैं। गर्मी के कारण अधिक शिकायत 8 महीने से 8 साल तक के बच्चों को अधिक हो रही हैं।

ऐसे रखें बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान
- बच्चों को धूप में कम से कम निकलने दें
- बच्चों को बासी खाना व अधिक समय पहले कटे हुए फलों को न दें
-घर में अधिक से अधिक साफ-सफाई रखें
- बाहर की वस्तुओं से परहेज करें
- अधिक ठंडे पानी का उपयोग न करें
- बच्चों को उबला हुआ पानी ही दें
- अगर बच्चे को बीमारी होने की शिकायत होती हैं तो उसे तुरंत डाक्टर से चेक करवाएं
- अधिक समय तक बच्चों को धूप पर खेलने दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें