भौतिक विज्ञान में रवि व नितिन, प्राणी विज्ञान में पूनम व गरिमा प्रथम
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान में रवि व नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्राणी विज्ञान में पूनम व गरिमा ने प्रथम रही।
विज्ञान प्रदर्शनी में मंगलवार को समापन प्रो. नीलम रोहिल्ला व डॉ. दीपक सोनी के निर्देशन में हुआ। जिसमें जिले के 11 महाविद्यालयों से 56 मॉडल प्रस्तुत किए। दूसरे दिन पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सतीश कुमार रहे। प्रतियोगिता के भौतिक विज्ञान में रवि व नितिन ने प्रथम, कीर्ति व अंजलि ने द्वितीय, अंकित व मनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, प्राणी विज्ञान में पूनम व गरिमा प्रथम, राहुल व मनीषा द्वितीय, अंकुश व आशिमा तृतीय स्थान पर रही । जबकि जीव विज्ञान में नेहा व साक्षी प्रथम, रिया व राखी द्वितीय, ज्योति व पूनम तृतीय स्थान पर रही, मनोविज्ञान में प्रियंका व रीना प्रथम, रीतू व कामिनी द्वितीय, कोमल व कविता तृतीय स्थान पर रही। भूगोल में टी मुकुल व रुचि प्रथम, रिंकू व दीपक द्वितीय, पंकज व हितेश तृतीय स्थान पर रहे। रसायन विज्ञान में पूजा व ज्योति प्रथम, रविना व प्रिंसी द्वितीय, चरणजीत व पूनम तृतीय स्थान पर रही। कंप्यूटर विज्ञान में मनदीप व मोहित प्रथम, नेहा व रितू द्वितीय, आरती व आयसा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में प्रो. नरेश तंवर, प्रो. मंजू पंवार, प्रो. जगबीर सिंह मलिक, प्रो. नरेश दहिया, प्रो. स्वर्णचंद, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. परमानंद, डॉ. दीपक सोनी, प्रो. स्वेता, डॉ. बीडी पंवार, डॉ. मीनू, डॉ. रीटा, डॉ. सतविंद्र, डॉ. दर्शना तंवर, डॉ. मीनू व डॉ. नवीता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।