फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सिवानी निवासी 65 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
18 फोटो लोगों के घरों में स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी के वार्ड नंबर पांच निवासी एक 65 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। महिला को आठ सितंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उसकी 11 सितंबर को कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को सांस की दिक्कत, भूख कम लगने व दर्द की शिकायत थी। महिला की 22 सितंबर की शाम साढ़े चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ अब तक भिवानी जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 28 पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को कोरोना संक्रमित का कोई नया मामला सामने नहीं आया। जबकि 41 पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2477 पहुंच गया, जिसमें से 2043 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 407 एक्टिव केस है। मंगलवार को जिले से 800 सैंपल लिए जा चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में मंगलवार दोपहर तक कोरोना पॉजिटिव का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें