फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल से परेशान दुकानदारों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। करीब पांच महीने पहले राजगढ़ रोड पर साइड में नाले बनाने के दौरान उखाड़ी गई सड़क से दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। दिनभर धूल के उठते गुब्बार से अनेक लोग दमा, खांसी की बीमारी के शिकार बन रहे हैं। हालत यह है कि जब भी कोई भारी वाहन आता है तो दुकानदारों को धूल के गुब्बार से बचने के लिए अपनी दुकानों का शटर गिराना करना पड़ता है। इससे खफा दुकानदारों ने राजगढ़ रोड पर धरना देकर रोष जताया और तहसील कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब पांच महीने पहले राजगढ़ मार्ग पर नाले बनाने का काम शुरू किया था। उसी समय विभाग ने सडक़ को भी पूरी तरह से उखाड़ दिया था। मगर, उसके बाद सड़क को बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। लिहाजा, इस रास्ते पर वाहनों के आने जाने से मिट्टी पिस पिस कर बारीक हो गई। अब जैसे ही कोई वाहन मार्ग से गुजरता है तो मिट्टी का गुब्बार बन जाता है तथा पूरा वातावरण धूलमय हो जाता है। ऐसे में इस क्षेत्र के कई दुकानदार खांसी, एलर्जी एवं दमे से ग्रसित हो रहे हैं। भारी वाहन गुजरते समय तो दुकानदारों को अपनी दुकान के शटर बंद करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें