फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे भारतीय खाद्य निगम के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। अनाज मंडी में सरसों खरीद में धांधली की शिकायत पर भारतीय खाद्य निगम के सदस्य रामकुमार वर्मा ने अनाज मंडी में खरीद की जांच की। किसानों की शिकायत थी कि उनकी नौ प्रतिशत नमी वाली फसल को दिन में रिजेक्ट कर दिया जाता है जबकि आढ़ती रात के अंधेरे में 12 से 14 प्रतिशत की नमी वाली सरसों को अधिकारियों से मिलीभगत कर भर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर राम कुमार वर्मा ने आढतियों की दुकानों पर लगी ढ़ेरियों की जांच की तथा अधिकारियों से सरसों में ज्यादा नमी पर जवाब-तलबी की। वर्मा ने कहा कि किसानों को बेेवजह परेशान न किया जाए और सरसों की खरीद नियमों के अनुसार ही की जाए। बाद में उन्होंने बताया कि सरसों खरीद में किसानों की शिकायत काफी हद तक सही थी। उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से जवाब मांगा है। वे इस बारे में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सरसों खरीद में पूरी पारदर्शिता लाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने कटौती करने, सूखी सरसों में नमी बताकर वापस लौटाकर उनको परेशान किया जा रहा है।
वहीं, रामकुमार वर्मा ने वायरल वीडियो पर भी अधिकारियों से जवाब मांगा जिसमें आढ़ती मजदूरों से सरसों बिना झार लगाए ही सीधे बैगों में भरवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में सरसों व गेहूं का खरीद कार्य संतोषजनक नहीं हुआ तो वे इस मामले को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें