फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है भाजपा: दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भाजपा के सात सांसद जिन्होंने लोकसभा के सत्र के दौरान कभी भी प्रदेश के हितों के लिए आवाज नहीं उठाई। ऐसे में कहां तक भाजपा के सांसदों से प्रदेश के विकास एवं हित की उम्मीद की जा सकती है। यह आरोप उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बवानीखेड़ा हलके के गांव खरक, बड़ेसरा, बड़सी, जमालपुर, बवानीखेड़ा व बलियाली गांवों में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लगाया।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अभी तक न तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार के उचित अवसर दिए और न ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। धरातल पर कही पर भी विकास नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए कुर्बानी देने का कार्य किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हितों एवं विकास के मुद्दों को भुलाकर राष्ट्रवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने अर्धसैनिक बलों व सेना के जवानों की कुर्बानी पर राजनीति शुरू कर दी है। उन्होंने गांव खरक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोगों को जेजेपी संगठन को काफी मजबूत बनाकर इस बदलाव की आंधी को वोटों की सुनामी में बदलना है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान जेजेपी 10 सीटों जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, जगदीश धनाना, राजबीर तालु, राजेंद्र गांधी, मनमोहन, राजेश भारद्वाज, दया भुरटाना, जितेन्द्र शर्मा, वीना सारसर, प्रियंवदा सारसर, सुलोचना, पंकज महता, गुड्डी लांग्यान, एडवोकेट पवन पुनिया, मनदीप तालु, रमेश तालु, संजय कारखल, राजेंद्र कस्वा, कृष्ण फौगाट, विक्रम बड़ेसरा, अजीत तंवर, रामसिंह व शंकर आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें