फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुआ प्रहार : राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुआ प्रहार : राज्यसभा सांसद
विज्ञापन

-पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में पहुंचे आप से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर प्रहार हो रहा है। सीबीआई मामले में अधिकारियों को रातों रात हटा दिया जाता है, यह लोकतंत्र की हत्या है। वे नई अनाज मंडी में राणी सती जगदंबा परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम में नरसी भात एवं भगवान के करुणामयी दृश्य पर प्रकाश डाला गया। कथाव्यास जयाकिशोरी ने नानी बाई, नरसी और भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक एवं संदेशपरक कथा वृतांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान हर भक्त के दिल में होता है। यदि उसे भाव से पुकारा जाए तो वो भक्त के साथ होते हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम परिवारों में अच्छे संस्कारों को जन्म देते हैं। हमें भी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। सांसद ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को तब सम्मान मिलेगा, जब सरकार इस मामले में पाकिस्तान को जवाब देगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सानिध्य महंत चरणदास महाराज व वेदनाथ महाराज का रहा। इस अवसर पर अजय गुप्ता, अशोक बुवानीवाला, बृजलाल सर्राफ, विजय बंसल टैणी, प्रधान जयभगवान राणीसतिया, विजय किशन धाहरेडू, एडवोकेट अजय सर्राफ, देवी ज्योति, गुरू मां साध्वी सुलोचना, पवन राणी सतिया, प्रेम सागर, मामनचंद गुप्ता, अमित गोयल, लख्मीचंद अग्रवाल, कमल गोयल, मनोज बंसल, बिल्लू कुंगड़िया, पवन गोयल, रामदेव तायल, भावना गोयल, उर्मिला अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश तेलवाला आदि उपस्थित थे।
फोटो: 23
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें