फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह पहले एनएच अथोरिटी ने नाला बनवाया, अब नप ने तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। करीब आठ महीने पहले भिवानी-लोहारू मार्ग को चौड़ा करने के दौरान ऑटो मार्केट के पास बनाए गए नए नाले को नगर परिषद ने तुड़वा दिया। नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया ने नप की जगह में छह-सात फुट अंदर नाले का निर्माण किया था जिसका दुकानदारों ने भी विरोध किया था जिस कारण उस समय निर्माण कार्य रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन से नाले को तोड़ा गया। वहीं एनएच अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लोहारू अनाज मंडी ओवरब्रिज से आगे ढिगावा तक रोड को चौड़ा किया गया था। करीब आठ महीने पहले यह काम हुआ था। सड़क चौड़ा करने के दौरान किनारों पर नाले भी बनाए गए थे। ऑटो मार्केट के पास भी नाले का निर्माण किया गया। मगर यहां दुकानदारों ने नाले के निर्माण पर सवाल उठाए। नाला दरअसल ऑटो मार्केट की जगह में बनाया जा रहा था। दुकानदारों के विरोध के बावजूद ठेकेदार ने नाले का निर्माण किया। बाद में दुकानदारों के विरोध के चलते नाले का निर्माण बीच में ही रोकना पड़ा जिसके बाद से मामला ठप पड़ा था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर परिषद के ठेेकेदार ऑटो मार्केट पहुंचे और नाले को तोड़ना शुरू कर दिया। लाखों की लागत से बनाए नाले को जेसीबी से तोड़ दिया गया। ठेकेदार का कहना था कि वह नप अधिकारियों से निर्देश के बाद ही नाला तोड़ रहा है। अब यहां पुराने नाले को ही फिर से शुरू किया जाएगा।
सड़क किनारे के दुकानदार परेशान, चारा मंडी के पास भेजे
ऑटो मार्केट के पास नेशनल हाईवे के किनारे काफी रेहड़ी दुकानदार, खोखों से दुकानदारी करने वाले दुकानदार हैं। कुछ खोखो में ढाबे चलाते हैं। मगर इस फैसले के बाद अब उन्हें समस्या हो गई है। ऑटो मार्केट दुकानदारों ने उन्हें चेतावनी दी है कि मार्केट की जगह में नहीं लगाएंगे। ऐसे में अधिकतर के खोखे उठवाकर चारा मंडी के पास रखवा दिए गए। अब उन्हें परेशानी हो गई है। चारा मंडी वाली जगह मार्केट से दूर है।
विज्ञापन

वर्जन:::
नाले का निर्माण नगर परिषद की जगह में किया गया था जिसे अधिकारियों से बातचीत कर तोड़ा गया है। यहां पुरानी सीवर लाइन बिछी हुई है जिसे शुरू किया जाएगा।
-रण सिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद
--------
वर्जन:::
यह जगह ऑटो मार्केट की है। ऑटो मार्केट पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तहत आती थी और अब नगर परिषद के पास इसकी जिम्मेवारी है। ऑटो मार्केट की जगह में नाले का निर्माण किए जाने के कारण ही पहले विरोध हुआ था और निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब दुकानदारों ने नेशनल हाईवे आथोरिटी को ऑटो मार्केट के नक्शे और जगह दिखाई है जिसके बाद अब इसे तोड़ा गया है।
-विजय कुमार, उप प्रधान, ऑटो मार्केट एसोसिएशन
---------
वर्जन:::
सड़क और नाले का निर्माण नेशनल हाईवे ने करवाया था। नाला तोड़ा जा रहा है यह उनके संज्ञान में नहीं है। जांच करवाई जाएगी।
-बी. सहरावत, एसडीओ नेशनल हाईवे अथोरिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें