फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडनदस्ते में अपने साथी की ड्यूटी लगाकर चला गया कन्वीनर, चेयरमैन ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़नदस्ते में अपने साथी की ड्यूटी लगाकर चला गया कन्वीनर, चेयरमैन ने पकड़ा
विज्ञापन

बवानीखेड़ा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने शुक्रवार को बवानीखेड़ा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी उड़नदस्ते को पकड़ा। चेयरमैन ने उड़नदस्ते के कन्वीनर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है। फिलहाल इस उड़नदस्ते को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में आया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम से एक नकली फ्लाइंग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। उस फ्लाइंग के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग में गांव धनाना के प्रधानाचार्य को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया है कि यह प्रधानाचार्य यहां पर किसी साथी को डेपुट कर चला गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पता लगाया जाएगा और उस फ्लाइंग को भी ढूंढने का भी प्रयास किया जाएगा, जिस फ्लाइंग में इस प्रधानाचार्य की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस बारे में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें