फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का इनामी कुश्ती दंगल होगा 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ का इनामी कुश्ती दंगल 21 मार्च से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
भीम खेल स्टेडियम में 21 से 23 मार्च तक भारत केसरी महिला और पुरुष वर्ग का कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी तीन दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ करेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
सोमवार को दंगल के आयोजन की तैयारियों के लिए उपायुक्त अंशज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने बताया कि स्थानीय भीम खेल परिसर में एक-एक करोड़ रुपये के लिए महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच दंगल होगा। प्रदेश में भारत केसरी का यह तीसरा कुश्ती दंगल होगा, इससे पहले गुरुग्राम और अंबाला में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा चुका है। उपायुक्त ने खेल, लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को भीम खेल परिसर में आयोजन की सभी तैयारियों को पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, एसडीएम सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी, सुशासन सहयोगी मनीष जयसवाल, जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह लोहचब, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके बागड़ी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
खिलाडिय़ों व दर्शकों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
खिलाडिय़ों और दर्शकों की सुविधा के लिए पेयजल और मोबाइल शौचालय का प्रबधं किया जाएगा। मैदान में दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह को निर्देश दिए कि मैदान में कुर्सियों की सही व्यवस्था हो ताकि किसी तरह से अव्यवस्था न बने। कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया और प्रदेशभर से आने वाले कुश्ती के अन्य प्रशिक्षकों व खिलाडिय़ों के ठहरने व भोजन के लिए उचित प्रबंध हो। खिलाडिय़ों के ठहरने की जगह से खेल परिसर तक पहुंचने तक वाहनों की भी समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

--
वाहन पार्किंग व सुरक्षा के होगें विशेष प्रबंध
दर्शकों के लिए हुडा मैदान में वाहन पार्किंग की सुविधा होगी, ताकि खेल परिसर के आसपास जाम की स्थिति न बने। मैदान में दर्शकों को प्रवेश के लिए एक अस्थायी रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाए। सुरक्षा प्रबंधों के लिए उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें