फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार का पुतला फुंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तोशाम। प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन ने बुधवार कस्बे में रोष प्रदर्शन किया और सुरेंद्र सिंह चौक पर सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

संगठन के जिला सचिव रोहताश सैनी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बच्चियों एवं महिलाओं से हो रही रेप की घटनाएं रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। प्रदेश में स्कूल जाने वाली छात्राएं, महिलाएं भय के साये में हैं। प्रदेश सरकार की नाकामी से बढ़ती बेरोजगारी के कारण नौजवानों में निराशा व हताशा का माहौल है। सरकार एक ओर तो सामाजिक विसंगतियों को पनपा रही है और दूसरी ओर जनता के सरोकारों को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को अपनी प्राथमिकता बदलने के लिए मजबूर करें। इस मौके पर नरसिंह बागनवाला, गोपीराम, उदयवीर, सुखबीर, राजकुमार, नत्थुराम, वजीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें