अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। दूसरी लिस्ट लगने के बाद मंगलवार को शहर के कॉलेजों मे छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। फीस काउंटर और कागजात जांच काउंटर पर विद्यार्थियों की लंबी कतार लग गई। मंगलवार को शहर के कॉलेजों में खासी चहल-पहल रही। कागजातों की जांच पड़ताल करवाकर फीस काउंटरों पर फीस भरते दिखे। अलग-अलग संकायों के लिए अलग-अलग कमेटी गठित की गई थी। ये सभी विद्यार्थियों के कागजातों की जांच पड़ताल कर रही थी। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी त्रिलोकचंद ने बताया कि दूसरी लिस्ट के दाखिले 12 जुलाई तक चलेंगे। 12 जुलाई तक छात्र कॉलेज के फीस काउंटर पर या ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
कट ऑफ लिस्ट में फेरबदल के विरोध में इनसो ने किया प्रदर्शन
भिवानी। दाखिला लिस्ट में संशोधन के विरोध में इनसो ने नारेबाजी की। इनसो नेताओं ने कहा कि लिस्ट में बार-बार फेरबदल से छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में इनसो कार्यकर्ता छात्र नेता मनदीप सुई की अगुवाई में एकत्रित हुए। मनदीप ने कहा कि 12 वीं के बाद वर्ष के गैप के बाद छात्रों को दाखिला न देना, रिपेयर वाले छात्रों को दाखिला न देना आदि समस्याओं के लिए इनसो ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द इन मांगों को नहीं मानती तो इनसो बड़ा आंदोलन करेगी। मनजीत रासीवासिया ने बताया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप भाटी, नितिन सैन, अनूज दुर्जनपुर, नवीन ओला, राकेश बड़सी, मनजीत प्रेमनगर, नरेंद्र, प्रवीण, रवि, दीपक, रोमी, नितेश, अंकुर शर्मा, सुरेंद्र परमार, बिट्टूराणा, राकेश, आयुश, भंवर, सचिन शेषमां, अमित हृदयवाल, योगेंद्र पराशर, जीवा खेड़ी, रमन सिंह, अंकुर शर्मा, विकास राव, आशीष शर्मा, अमन भमभक, नवीन आदि मौजूद रहे।