फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हालत में बच्चा मिले तो डायल करें 100, 242744

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
यदि आपको कोई लावारिस बच्चा नजर आए तो इसकी सूचना 100 नंबर या 01664-242744 पर दें। जिला पुलिस बच्चे को उसके माता-पिता और परिजनों तक पहुंचाएगी। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को बैठक कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने लावारिस बच्चों की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की।
एसपी कार्यालय के हॉल में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों की बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिछड़े मासूम बच्चों को उनके अपने माता-पिता और परिवार से मिलाना है। बैठक में उन्होंने सभी टीमों को आदेश दिए कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, होटलों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लावारिस बच्चों की तलाश करें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि लावारिस या गुमशुदा बच्चे की जानकारी मिले तो उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर दें। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर चंद्रपाल, मनोज एलपीओ जिला बाल कल्याण कार्यालय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर भी दे सकते हैं सूचना
लावारिस बच्चों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं। बच्चों की सूचना इंचार्ज एएसआई विश्वामित्र के मोबाइल नंबर 98125-35162 और उप निरीक्षक साधुराम के मोबाइल नंबर 98965 -01006 पर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें