फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! बंदरों से पिंड छुड़वाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम साहब! बंदरों से पिंड छुड़वाओ
विज्ञापन

तोशाम
सीएम साहब, बंदरों से पीछा छुड़वाओ। गांव में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि बच्चों व महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। ये शिकायत संड़वा निवासी सुखबीर कालीरामण ने सीएम विंडों पर कर गुहार लगाई है। सुखबीर ने गांव में बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलवाए जाने की अपील की है। संडवा में बंदरों के आतंक को लेकर दूसरी बार सीएम विंडो पर गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

संड़वा निवासी सुखबीर कालीरामण ने सीएम विंडों में शिकायत में बताया है कि गांव में पिछले चार-पांच महीने से करीबन आधा दर्जन बंदर डेरा जमाए हुए हैं। बंदर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन्होंने कहा है कि बंदर घरों में कुछ भी नहीं छोड़ते। सुखबीर सिंह का कहना है कि घर में कोई न हो तो तोड़ फोड कर देते हैं। कई बार तो बंदर ग्रामीणों को भी अपना निशाना बना चुके हैं। घर में बच्चों को अकेला छोड़ना जोखिम लेने के समान है। बंदर आए दिन कुछ न कुछ नुकसान कर ही देते हैं। सुखबीर सिंह ने सीएम विंडों में शिकायत डालकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें