फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी बनी भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर की वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
कौंट गांव की बेटी ऋतु बर्मन भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में अनुसंधान करेगी। ऋतु की नियुक्ति बीएआरसी में बतौर मैटलर्जिकल साइंटिस्ट हुई है। ऋतु की कामयाबी के मायने इसलिए और बड़े हो जाते हैं कि उनके पिता किसान हैं और कर्ज लेकर बेटी को पढ़ाया है।
बीते मार्च में गेट एग्जॉम में ऋतु ने देश में छठा स्थान हासिल किया था। इसी आधार पर गत सोमवार को बीएआरसी में 22 वर्षीय ऋतु का मैटलर्जिकल एंड मैटीरियल इंजीनियरिंग में साइंटिस्ट के रूप में नियुक्ति हुई। ऋतु ने बताया कि भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में देशभर के 150 बच्चों में से चार का चयन साइंसटिस्ट के पद पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजुकेशन लोन लेकर बेटी का पढ़ाया
ऋतु के पिता बलवान सिंह एक छोटे किसान हैं। ऋतु ने दसवीं धारेडू गांव स्थित वीणा पाणी स्कूल से की। 12 वीं वैश्य मॉडल से की। इसके बाद जयपुर के एमएनआईटी से बीटेक की। ऋतु ने बताया कि बीटेक के लिए पिता को तीन लाख रुपये एजुकेशन लोन लेना पड़ा। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की बेटी ऋतु के बड़े भाई सन्नी आईटीबीपी में सैनिक हैं तथा छोटा भाई साहिल आठवीं कक्षा में पढ़ता है। ऋतु की मां सुमन देवी ओर दादी छोटा देवी ने बताया कि ऋतु बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। रात को दो बजे तक पढ़ती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें