फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बने टैंक में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 01 May 2017 12:55 AM IST
bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने के लिए पानी निकालते समय एक छह वर्षीय बच्ची घर के आंगन में बने टैंक में गिर गई। करीब छह फीट गहरे व चार फीट तक पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।  
विज्ञापन

    
हादसा रविवार दोपहर हुआ। मूलरूप से मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले के गांव ईशनगढ़ वासी मजदूर देवी का परिवार पिछले करीब पांच-छह साल से उत्तम नगर में किराये पर रह रहा है। पति-पत्नी दोनों चिनाई कार्य पर जाते हैं। देवी सिंह के तीन बच्चे हैं। रविवार दोपहर घर के आंगन में ही बने पानी के टैंक से पानी निकालते समय उसकी छोटे बेटी करीब छह वर्षीय भारती टैंक में गिर गई।

चार फीट तक पानी से भरे टैंक में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। दोपहर में मजदूर परिवार खाना खाने आया तो उन्हें हादसे का पता लगा। बच्ची को टैंक से निकाल तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवी सिंह ने बताया कि वे मजदूरी पर गए थे। दोपहर में खाना खाने आए तो बच्ची नहीं दिखी। जिसके बाद बाकी बड़ी बेटी व बेटे से पूछा तो उन्होंने बताया कि पता नहीं खेलने गई होगी। करीब पौने दो बजे बेटे को टैंक में भावना गिरी दिखाई। नहाने के लिए पानी निकालते समय यह हादसा हुआ। देवी सिंह ने बताया कि पिछले पांच-छह साल से यहां रह रहे हैं और बच्चे इसी टैंक से पानी निकालते हैं। मामले में अनाजमंडी चौकी से एसआई रामधारी ने बताया कि बच्ची की घर के आंगन में बने टैंक में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें