फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के लिए प्रदेश में चलेगा बड़ा आंदोलन: स्वामी आर्यवेश

Mon, 01 May 2017 12:53 AM IST
bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्य समाज आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



रविवार को यहां आर्यसमाज मंदिर 65 वे वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी आर्यवेश ने शराबबंदी को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार को बिहार तथा मध्यप्रदेश की सरकारों से सबक लेते हुए हरियाणा में भी पूर्ण शराबबंदी लागू कर देनी चाहिए। इस मुद्दे पर प्रदेश भर में विरोध के स्वर बड़ी तेजी से उठ रहे हैं। जनता की आवाज को सुनते हुए सरकार को अविलंब शराब की बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए।

उन्होंने लोगों से वैदिक पथ पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें मूर्ति पूजा व पाखंड का विरोध करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों का डटकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में आर्यसमाज के बैनर तले पूरे देश में सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। नशाखोरी एवं दुर्व्यसनों से सामाजिक मूल्यों का पतन हो रहा है। ऐसे में हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस प्रकार की प्रवृतियों से समाज को मुक्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान करते हुए कहा कि देशी गाय के दूध तथा घी में कैंसर नाशक तत्व पाए जाते हैं तथा इससे स्मरण शक्ति बढ़ने के साथ-साथ दीर्घायु भी होती है। समारोह में भजनोपदेशक सहदेव जी बेधड़क ने प्रभु भक्ति के ाजनों द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर आर्य समाज लोहारू के अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत, संरक्षक धर्मवीर शास्त्री, मंत्री रोहताश आर्य, कोषाध्यक्ष हवा सिंह आर्य, विजय शेखावत, रामअवतार आर्य, डॉ. ब्रह्मदेव आर्य, अंजु देवी आर्या, देववृत आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें