फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani in Bhiwani : छह एमएम बारिश में भिवानी की गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
बीटीएम चौक क्षेत्र में बारिश के पानी से गुजरता बाइक चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नौ तपा में मौसम मेहरबान है। चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान चढ़ने लगा तो शुक्रवार को दोपहर में मेघा फिर बरसे। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, करीब छह एमएम बारिश से ही शहर की गलियों में पानी भर गया। शहर के मुख्य मार्गों सहित निचले इलाकों में जलभराव लोगों के लिए आफत बना।
विज्ञापन

बारिश से पहले आए अंधड़ ने पेड़ और पोल उखाड़ दिए, जिससे काफी क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब दो बजे तक तापमान 39.8 डिग्री था। इसके बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काली घटाएं छा गईं। दोपहर करीब ढाई बजे तेज अंधड़ आया। बाजारों में लगे दुकानों के होर्डिंग-बैनर फट गए। कई जगह पेड़-पोल भी टूट गए। पहले ढाई बजे से तीन बजे और फिर पौने पांच बजे से सवा पांच बजे तक बारिश हुई। एक घंटे में करीब छह एमएम बारिश दर्ज की गई।
थोड़ी बारिश में ही जलभराव
थोड़ी से बारिश के बाद ही शहर में जलभराव हो गया। शहर के महम गेट, पुराना बस स्टैंड, एमसी कॉलोनी, हालुवास गेट, दिनोद गेट क्षेत्र, हुडा पार्क के सामने के अलावा शहर के निचले इलाकों में तीन फुट तक पानी जमा हुआ। सीवर ओवरफ्लो होकर बैक मारने लगे। एमसी कॉलोनी निवासी उमेद पूनिया, गौरव, कालू, प्रदीप परमार ने बताया कि सीवर का पानी बारिश के पानी के साथ सड़क पर जमा हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के पानी की निकासी के साथ-साथ सीवरेज प्रणाली को भी ठीक किया जाए।
विज्ञापन

अंधड़ में उड़ी सोलर प्लेट
तोशाम। गांव देवास निवासी एक किसान की तेज अंधड़ के कारण 5 एचपी की सोलर प्लेट उड़ गई। इससे किसान को काफी नुकसान हो गया। किसान ने जल्द ही सोलर सिस्टम ठीक करवाने की मांग की है। देवास निवासी किसान बलवान सिंह ने बताया कि उसने सरकार की स्कीम के तहत सोलर सिस्टम लगवाया था। शुक्रवार को आए अंधड़ के कारण प्लेटें उड़ गईं। संवाद

एमसी कॉलोनी में जमा बारिश के पानी के बीच से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें