फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नकल पर नकेल के लिए उठाए बोर्ड प्रशासन ने कदम, अब परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए 588 ऑब्जर्वर

Sun, 02 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अजय चोपड़ा।
विज्ञापन
भिवानी। दसवीं और बारहवीं की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर आउट होने के मामले सामने आने के बाद नकल पर नकेल के लिए बोर्ड प्रशासन ने पुख्ता कदम उठाए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अब प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर निगरानी रखेंगे। इसके लिए 588 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

ये परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था बनाए रखने और किसी गड़बड़ी पर तत्काल प्रभाव से प्रभावी कदम उठाकर कार्रवाई में सक्षम होंगे। इतना ही नहीं पुन्हाना, झज्जर, पलवल और नूंह में परीक्षा केंद्रों से पेपर आउट के बाद इन केंद्रों की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं। वहीं दसवीं के गणित विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर से प्रश्न पूछे जाने के सवाल पर बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने कहा कि इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो यह जांचेगी कि कितने प्रश्न बाहर से पूछे गए हैं, उसी के आधार पर विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स भी मिलेंगे। वहीं सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई प्रश्न पत्र की फोटो खींचेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र कहां से आउट हुआ है। जिसके बाद संबंधित परीक्षार्थी और स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
सभी परीक्षा केंद्रों के विद्यालय मुखियाओं को हिदायत दी गई कि वे गांव की पंचायतों का सहयोग लें। सभी प्रमुख केंद्र अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे परीक्षा केंद्रों पर खिड़कियों में जाली लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया अभी तक दसवीं और बारहवीं की दो दिन की परीक्षा में 97 नकल के केस दर्ज हुए हैं। बोर्ड ने पेपर आउट मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दसवीं और बारहवीं के 1433 परीक्षा केंद्रों पर 5,17,448 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड ने 224 उड़नदस्ते गठित किए गए। पहली बार एसडीएम उड़नदस्ते को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें