फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और लीगल सेल के प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से निष्कासित करने पर इनेलो के हलका बवानीखेड़ा अध्यक्ष जगदीश धनाना, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामफल फौजी और जिला प्रवक्ता राजू मेहरा ने इस्तीफे देने के बाद शनिवार को भी विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपने पदो से इस्तीफे दिए।
विज्ञापन

इनेलो लीगल सेल के प्रदेश मीडिया कॉआर्डिनेटर मेहरचंद सांगवान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान प्रदीप गोयल, उप प्रधान मदन यादव जूस वाला, जिला महासचिव संदीप भारद्वाज ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। वहीं वार्ड 18 से पार्षद सचिव यादव, नप के पूर्व चेयरमैन सोमप्रकाश अरोड़ा के अलावा अनेक इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने और पांच नवंबर को दिल्ली के 18 जनपथ पर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं अनेक जगह हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। पूर्व चेयरमैन रामचंद्र कोटिया, पूर्व चेयरमैन प्रेम धनाना, पप्पल ठाकुर, डा. विजय सांगवान मंदौला, डा. दिनेश सनसनवाल, राजू मेहरा, ओमधारा श्योराण प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा धारेडू, बाली शर्मा धारेडू, रामफल फौजी, पार्षद सुशीला पूनिया, पार्षद मदन लाल, सुरेंद्र पूनिया टीटीई, रामफल जाखड़ चेयरमैन, दिनेश नंबरदार, सचिन जताई सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें