फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 205 नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश में चल रही हरियाणा मुक्त विद्यालय सितंबर-2018 की सेकेंडरी (सीटीपी/ एसटीसी/ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) गणित विषय एवं सीनियर सेकेंडरी (सीटीपी/ एसटीसी/ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) गृह-विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 205 मामले दर्ज किए गए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्तों ने जिला भिवानी व जींद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल के 06 केस पकड़े एवं बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह के उड़नदस्तों ने जिला सोनीपत व चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल के नौ केस पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, नारनौल (महेंद्रगढ़), पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 82 केस पकड़े। उन्होंने आगे बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने 35 केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 73 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें