59 किसानों ने मांगा फसली नुकसान का मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सप्ताहभर से चल रही बारिश व तेज आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक 59 किसानों ने फसली नुकसान की जानकारी विभाग को दी है और मुआवजे के लिए आवेदन किया है। किसानों ने बारिश से 25 प्रतिशत तक नुकसान दर्शाया है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि खेत में पकी गेहूं को नुकसान पहुंचने के कारण कृषि विभाग में 59 शिकायतें पहुंच चुकी हैं, जिसमें 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान दर्शाया गया हैं। मंडी में भी बार-बार गेहूं भीगने से काली होनी शुरू हो गई है। कई किसान तो अपनी खराब गेहूं को मंडी में छोड़कर वापस जा रहे है।