सुनीता मिस फेयरवेल व पारूल मिस ब्यूटी बनी
बवानीखेड़ा।
राजकीय महिला कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने वरिष्ठ छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम में छात्रा सुनीता को मिस फेयरवेल व पारूल को मिस ब्यूटी व सारिका को मिस टैलेंट चुना गया। समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरेश कुमारी ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मुुंढ़ाल, डा. कुलबीर श्योराण, डा. कविता शर्मा, डा. पंकज शर्मा, डा. कपिल शर्मा, डा. सुनील शर्मा, सीमा कटारिया, अमित, रमन अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, ममता गजवानी, हरदीप राठी सहित अनेक एसोसिएट प्रो. उपस्थित रहे। एसोसिएट प्रो. निशा, किरण व दीपापाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।