बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाज विकास ने जीता स्वर्ण
भिवानी। महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल स्टूडेंट ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गांव ढाणा लाडनपुर के मुक्केबाज विकास कायत ने 52 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी के गांव पहुंचने पर शनिवार को फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
गांव के सरपंच अजीत सिंह ने कहा कि विकास कायत की यह उपलब्धि सराहनीय है। वह भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर गांव व जिले का नाम रोशन करेगा। मुक्केबाज विकास कायत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच वीरू तथा माता-पिता को दिया। विकास ने कहा कि उनकी प्रेरणा से ही आज वे बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हो पाए हैं। इस अवसर पर रवि बाक्सर, हरिसिंह कायत, हरिराम, रामनिवास, तिलक कायत, रविकांत कायत, टोनी, बलवान, सोमबीर कायत, विजय, करण, सचिन, मोनु, धर्मबीर, दयानंद व डा. श्यामलाल उपस्थित रहे।